इलाइची खाने के 10 फायदे, गुण, लाभ और नुकसान – Cardamom Benefits in Hindi

इलाइची खाने के फायदे

इलाइची को अगर मसालों की रानी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इलाइची के अपने विशेष स्वाद और सुगन्ध के कारण भारतीय रसोई में इसका एक अलग ही स्थान है। इलाइची देखने में जहाँ इतनी छोटी होती है इलाइची खाने के फायदे, गुण, लाभ या Benefits उससे कई गुना बड़े हैं। अधिकाँश लोग इसका प्रयोग केवल स्वाद और सुगन्ध को ध्यान में रखकर ही करते हैं। हम इसके औषधीय गुणों से पूरी तरह से अनभिज्ञ होते हैं। जिस कारण हम इसका समुचित लाभ नहीं उठा पाते हैं।




आज हम आपको इलाइची खाने के कुछ ऐसे फायदे बताएँगे जिनको जानकर आप भी इस छोटी सी इलाइची को आज से ही खाना शुरू कर देंगे।

इलाइची खाने के फायदे

1. इलाइची खाने के फायदे माउथ-फ्रेशनर के रूप में

अगर आपके मुँह से दुर्गन्ध आती हो तो आप इलाइची का प्रयोग माउथ-फ्रेशनर के रूप में कर सकते हैं। यह एक बहुत ही अच्छा माउथ-फ्रेशनर है। जहाँ एक इलाइची चवाने से आपकी साँसों की बदबू दूर होती है, वहीँ यह छोटी सी इलाइची बात करते समय आपके अन्दर आत्मविश्वास को भी जगाती है।

यह भी जरूर पढ़ें :

2. इलाइची के गुण पाचन-शक्ति बढ़ाने में





अक्सर आपने कुछ लोगों को खाने के बाद इलाइची का सेवन करते देखा होगा। ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इलाइची हमारी पाचन-शक्ति को बढ़ाती है। इलाइची हमारे पाचन-तंत्र को बल प्रदान करती है। यह पेट में बनने वाली गैस को कम करती है। खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से पेट का फूलना, पेट-दर्द, बदहजमी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

3. इलाइची के फायदे चाय का स्वाद बढ़ाने में

अब तक अगर आपने चाय में इलाइची का प्रयोग नहीं किया हो तो एक बार चाय में इलाइची का प्रयोग करके जरूर देखें। यह चाय के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। अगर आप चाय में इलाइची का प्रयोग करेंगे तो लोग आपके हाथ की बनी हुई चाय की तारीफ करना नहीं भूलेंगे।

4. इलाइची के गुण हिचकी रोकने में





कभी-कभी हमें अचानक ही हिचकी आने लगती है जिसकी वजह से हमें और साथ ही सामने वाले व्यक्ति को परेशानी महसूस होती है। हिचकी बंद करने की कोई दवाई नहीं है। यहाँ पर काम आती है यह छोटी सी इलाइची। अगर आपको हिचकी आ रही हो तो बस एक छोटी सी इलाइची चवा लें। आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।

यह भी जरूर पढ़ें :

5. इलाइची खाने से लाभ ह्रदय रोग में

वैज्ञानिकों के अनुसार इलाइची में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कहीं न कहीं हमारे ह्रदय के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। रोज एक इलाइची खाने से हमारा हृदय सुचारू रूप से कार्य करता है। डॉक्टरों का मानना है कि यदि हम रोज एक इलाइची खाते हैं तो हमारी ह्रदय सम्बन्धी आधे से अधिक बीमारियाँ कम हो जाती हैं।

 

इलाइची खाने के फायदे
इलाइची खाने के फायदे

6. इलाइची खाने से फायदे शरीर की सफाई करने में

हमारे शरीर में निरन्तर कुछ ऐसे पदार्थ बनते रहते हैं जो हमारे शरीर के लिए गैर जरूरी होते हैं। इन पदार्थों का हमारे शरीर से निकलना बहुत ही जरूरी होता है। इन पदार्थों के शरीर में जमा होते रहने से हम रोज नयी-नयी बीमारियों से ग्रसित होते हैं। एक छोटी सी इलाइची इन अनावश्यक और हानिकारक पदार्थों को हमारे शरीर से वाहर निकालने में हमारी मदद करती है।

7. इलाइची खाने के फायदे खून की कमी को दूर करने में





आज व्यक्ति की दिनचर्या ऐसी हो गयी है जिसकी वजह से वह नित नयी-नयी बीमारियों से घिरता चला जा रहा है। आज लोगों में खून की कमी होना आम बात हो गयी है। महिलाओं में यह समस्या कुछ ज्यादा ही देखने को मिलती है। महिलाएँ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत का उतना ध्यान नहीं रख पाती हैं जितना रखना चाहिए। जिसकी वजह से उनमें एनीमिया जैसी बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है। इलाइची में वह सभी तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक हैं।

यह भी जरूर पढ़ें :

8. इलाइची के गुण गले की खराश को दूर करने में

सर्दियों में अक्सर गले में खराश हो जाती है। कहने को तो यह एक साधारण समस्या है लेकिन इसमें हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गले की खराश को दूर करने का सबसे अच्छा घरेलू उपाय है – रात को सोते समय एक छोटी सी इलाइची का सेवन। यदि हम रात को सोते समय गरम पानी के साथ इलाइची खाते हैं तो हमें गले की खराश में काफी आराम मिलता है। साथ ही खाँसी और गले में दर्द जैसी समस्याओं में भी आराम पहुँचता है।

9. इलाइची खाने के फायदे दिमाग को मजबूत करे

आजकल बच्चों में यह समस्या कुछ ज्यादा ही देखने को मिलती है। माता-पिता अपने बच्चों की भूलने की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। दिमाग को मजबूत करने के लिए आमतौर पर बादाम का ही सहारा लिया जाता है। हम भूल जाते हैं कि दिमाग को मजबूत करने में इलाइची भी काफी मददगार है। यदि हम बादाम के साथ-साथ इलाइची का भी सेवन करते हैं तो हमें दोगुना लाभ होगा।




इसके लिए एक इलाइची के दानों को 2-3 बादाम और 2-3 पिस्ता के साथ पीस लें। अब इस मिश्रण को एक गिलास दूध में मिलाकर गर्म कर लें। दूध में चीनी के स्थान पर मिश्री का प्रयोग करें। यह दूध बच्चों के दिमाग को मजबूत करने में बहुत ही लाभकारी है।

10. इलाइची खाने से फायदे तनाव, सर-दर्द को दूर करे

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सर-दर्द होना आम बात है। न चाहते हुए भी हमें अनावश्यक तनाव लेना पड़ता है। सर-दर्द और तनाव को कम करने के लिए हमें दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। कभी-कभी इन दवाइयों को लेने से हमें इनकी लत पड़ जाती है। हमारा सर-दर्द तब तक कम नहीं होता है जब तक कि हम इन दवाइयों को न खा लें। अगर आप रोज एक छोटी इलाइची खाते हैं तो आपको इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इलाइची खाने से नुकसान

यदि किसी चीज के फायदे हैं तो उसके कुछ नुकसान भी होते हैं। यही बात इलाइची पर भी लागू होती है। इलाइची खाने के कुछ नुकसान भी हैं, जिनका जानना हमारे लिए बहुत जरूरी है। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इलाइची के नुकसान, इलाइची के फायदों की तुलना में काफी कम हैं। आप बिना किसी परेशानी के इलाइची का सेवन कर सकते हैं और इससे लाभ उठा सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़ें :

इलाइची से नुकसान





1. अगर आप नियमित रूप से कुछ दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में हम आपको इलाइची खाने की सलाह बिलकुल नहीं देंगे। ऐसा करने से रिएक्शन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

2. इलाइची खाने से कभी-कभी एलर्जी जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। अगर इलाइची खाने के बाद आपको एलर्जी के लक्षण महसूस हों तो आप इलाइची का सेवन बंद कर दें।

3. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको इलाइची खाने के बाद बेचैनी सी महसूस होने लगती है। अगर आप को भी इलाइची खाने के बाद एक अजीब सी बेचैनी महसूस हो तो आप इलाइची का सेवन न करें।

4. अगर आप की पित्त की थैली में पथरी है तो ऐसी स्थिति में भी इलाइची न खाएँ। एक शोध के अनुसार इलाइची को भी पथरी का एक कारण माना गया है।

इलाइची खाने के फायदे और नुकसान जानने के बाद अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि इलाइची खाएँ या न खाएँ। देखा जाए तो इलाइची खाने के फायदे ही अधिक हैं। अगर आप रोज केवल एक ही इलाइची खाते हैं तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। इससे आपको लाभ ही होगा।

यह भी जरूर पढ़ें :




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *