होली के टोटके – Holi ke Totke in Hindi – होली के टोटके लाल किताब

Holi ke Totke

होली के टोटके : आज हम आपको बताएँगे होली के टोटके (Holi ke Totke in Hindi)होली के टोटके लाल किताब के अनुसार जानने के बाद आप अपनी समस्त समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। आज हमने जो होली के टोटके बताए हैं (Holi ke totke for marriage, Holi ke totke for vashikaran) वह बहुत ही अचूक और असरदार हैं। होली के टोने-टोटके, होली के अचूक टोटके, होली के दिन टोटके, होली के वशीकरण टोटके बहुत ही प्रभावशाली होते हैं।




हिन्दू धर्म में होली और दीपावली दो ऐसे त्योहार हैं जिनका सभी बेसब्री से इन्तजार करते हैं। कुछ लोग इनका इन्तजार टोने-टोटकों को सिद्ध करने के लिए भी करते हैं। लाल किताब के अनुसार जो टोटके होली और दीपावली के शुभ समय में किए जाते हैं वह अपना प्रभाव अगले दिन से ही दिखाना शुरू कर देते हैं।

इस बात को मैंने स्वयं महसूस किया है। मैंने पिछली होली को कुछ टोटके किए थे जिनका चमत्कार मुझे 1 महीने के अन्दर ही दिखना शुरू हो गया। मेरे कई काम जो बन नहीं रहे थे, अचानक ही बनना शुरू हो गए। तब से मेरा इन टोने-टोटकों पर अटूट विश्वास हो गया। यदि कोई इन टोटकों को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करता है तो उसको इसका असर जरूर दिखता है। इनका चमत्कार केवल उन्हीं लोगों को देखने को नहीं मिलता है जो कहीं न कहीं इन पर शंका करते हैं और केवल इन टोटकों को परखने के लिए ही करते हैं।

यह भी जरूर पढ़ें :

होली के टोटके (Holi ke Totke in Hindi)





आज हम आपको होली के 5 ऐसे अचूक टोटके बताएँगे जो निश्चित ही आपके जीवन को बदल देंगे। इन टोटकों को करने के बाद आपके सारे कष्ट दूर हो जाएँगे। आपको आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा। पैसा आने के नए-नए रास्ते खुलना शुरू हो जाएँगे।

 

Holi ke Totke
Holi ke Totke

धन प्राप्ति के लिए होली के टोटके





अगर आप पैसों के लिए बहुत परेशान हैं तो पैसों की कमी को दूर करने के लिए होली की रात से पहले वाली रात को सरसों के तेल से एक चौमुखी दीपक जलाएँ। यह दीपक आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर रख दें तथा वही इस दीपक की पूजा करें। इससे आपके घर में कोई वाधा प्रवेश नहीं कर पाएगी और धन का आगमन आपके घर की ओर शीघ्र ही होने लगेगा।

यह भी जरूर पढ़ें :

बिज़नेस के लिए होली के टोटके





अगर आपका व्यवसाय ठीक प्रकार से नहीं चल रहा हो तो होली के इस उपाय को जरूर करें। इससे आपको अपने व्यवसाय में जरूर लाभ होगा। इस उपाय को करने के लिए आप बाज़ार से 21 गोमती चक्र खरीद लें। अब इन 21 गोमती चक्र को होलिका दहन की रात में किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर चढ़ा दें। आपको अपने बिज़नेस में जरूर लाभ होगा।

गरीबी हटाने के लिए होली के टोटके

अगर आपको धन सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो होली के इस अचूक उपाय को करके आप अपनी आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए आप एक नारियल में छेद करके उसमे थोड़ा सा अलसी का तेल तथा थोड़ा सा गुड़ भर लें। अब इस नारियल को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे आपकी आर्थिक समस्याएँ बहुत ही जल्द सुलझ जाएँगी।

यह भी जरूर पढ़ें :

नौकरी पाने के लिए होली के टोटके





यदि आप काम की तलाश में हैं और मनचाहा काम प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। जीवन में हर ओर से निराश हो गए हों तो होली के इस टोटके को जरूर करें। होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर, किसी चौराहे पर जाकर इसके चार टुकड़े कर लें। अब इन चारों टुकड़ों को चारों दिशाओं में फेंक दें। नींबू के चारों टुकड़ों को चारों अलग-अलग दिशाओं में फेंकने के बाद, बिना पीछे मुड़े सीधे अपने घर चले आएँ। ऐसा करने से जल्द ही आपको मनचाहा काम मिलेगा।

अमीर बनने के लिए होली के टोटके

अब हम आपको होली का वह चमत्कारी टोटका बताने जा रहे हैं जो निश्चित ही आपकी किस्मत को बदल देगा। माना जाता है कि होली के इस चमत्कारी टोटके को करने के बाद कोई नाउम्मीद नहीं हुआ है। आप भी इस उपाय को एक बार करके जरूर देखें।

इस उपाय को करने के लिए आप एक पान का पत्ता ले लें। पान के पत्ते पर घी में भीगा हुआ बताशा 2 लौंग तथा थोड़ी सी फिटकरी रख लें। अब इस पान के पत्ते को होलिका की 11 परिक्रमा करके जलती हुई होलिका में डाल दें और चुपचाप वहाँ से चले आएँ। एक साल के अन्दर ही आपको इसका परिणाम दिखना शुरू हो जाएगा।

यह भी जरूर पढ़ें :




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *